
UNN NEWS शिलांग के कैंटोनमेंट दजन लाइन में श्री बालाजी बाबोसा मंदिर का लोकार्पण रविवार को परम आराधिका मंजू बाईसा ने किया। मंदिर में श्री बाबोसा भगवान के साथ ,माता काली ,हनुमान जी, की मूर्तियां भी प्रतिष्ठित की गई हैं। लोकार्पण के बाद आराधिका मंजू बाईसा की ओर से देश के विभिन्न प्रातों से लाए गए 21 नदियों व रामेश्वर सागर का जल, पुष्प व दुर्लभ पदार्थो की भस्म से श्री बाबोसा भगवान का अभिषेक किया। मंदिर में भक्तों ने भी शंखरूपी अभिषेक पात्र से श्री बाबोसा भगवान के अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया, वहीं शीतल पांडे व राकेश चिंडालिया ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री बालाजी बाबोसा का प्राचीन मंदिर राजस्थान के चुरू इलाके में है, जो चुरूधाम के नाम से प्रसिद्ध है। ज्ञात हो की पुर्वोत्तर के कोने-कोने में कूल 11(ग्यारह) *श्री बालाजी बाबोसा मंदिर* का लोकार्पण *बाबोसा भगवान* की परम् आराधिका *मंजू बाईसा* के कर-कमलों द्वारा होने जा रहा हैं । इस कूल 11(ग्यारह) मंदिरों की लोकार्पण यात्रा पर मंजू बाईसा निकली है ।
शिलांग में बाबोसा मदिर का लोकार्पण | - YouTube |
| 5 Likes | 5 Dislikes |
| 182 views views | 3,488 followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 5 Nov 2017 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét