UNN NEWS :इस बार शिलांग वाशियो ने भी गणपति जी का पूजन पुरे भव्य रूप से करने की ठान ली थी | मेघालय की राजधानी शिलांग में भी यह गणेश महोत्स्व तीन दिनों तक चला और पहली बार इतने भव्य रूप से इसका आयोजन और विसर्जन हुआ । रविवार को भारी बारिश के बावजूद भी इस उत्सव को मनाने के लिए काफी संख्या मे भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा सभी भक्त लाल पीले ओर केसरिया रंग मे रंगे हुए थे महिलाये बच्चे सभी नाच रहे थे एवं बाबा का जयकारा लगा रहे थे की - गणपति बाबा मोरिया अगले वर्ष तु जल्दी आ । बाबा के जयकारो से पुरा शिलांग गुंजायमान हो उठा । यात्रा संघ के द्वारा शिलांग मे यह उत्सव मनाने का पहला प्रयास किया गया जिसमे हजारो लोगो ने भाग लिया । उत्सव मे मौजूद स्थानीय लोगो ने संवाददाता को बताया की यह गणेश जी महाराज का उत्सव आज दुर्गा पुजा एवं हनुमान जयंति उत्सव की तरह बन गया है जो नजारा सभी देख रहे है जब स्थानीय राजस्थानी विश्राम भवन से विसर्जन के लिए यात्रा रवाना हुई तब इन्द्र देव राजी हुए ओर बरसने लगे मगर इतनी तेज बारिश के बाद भी किसी को भी भीगने या बिमार होने की कोई परवाह नही थी सभी रंग बिरंगे पहनावे मे नाचते-गाते हुऐ आगे बढ रहे थे शिलांग के गाड़ी खाना और नरसिह अखाडा में गणेश चतुर्दशी पर स्थापित की गई प्रतिमा रविवार को सीपीसी घाट में विसर्जित कर दी गई। ढोल नगाड़ों के बीच गुलाल उड़ाते हुए भक्त प्रतिमा के साथ सीपीसी घाट किनारे पहुंचे। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही। राजस्थान विश्राम भवन गाडी खाना में यात्रा संघ के अथक प्रयास से शुक्रवार को बोकाखात आसाम से आमंत्रित पंड़ित श्री मोतीलाल जी शर्मा एवं उनके सहयोगीयो के द्वारा भव्य पाठ पुजा के द्वारा धूमधाम से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी इस दौरान भजन संध्या हुई ओर हजारो लोगो के यहा पर श्री गणेश जी महाराज के दर्शन करते हुए मन की मुरादे पुरी करने की अरदास भी की एवं रविवार को पोलो के सीपीसी घाट किनारे खूब गुलाल उड़ाया। गणेश विसर्जन में पहुंची महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। गणपति की चरण वंदना कर उनसे मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही अगले साल जल्दी आने के लिए कहकर नम आखो से विदा किया। विसर्जन के समय सभी भक्त उदास नजर आए इसके बाद गणेश प्रतिमा को नदी की बीच धार में जाकर भव्य जयकारे के साथ विसर्जित किया गया। इस अवसर पर पधारे हुऐGanpati idols visarjan shillong part -1 - YouTube | |
| 4 Likes | 4 Dislikes |
| 754 views views | 3,488 followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 28 Aug 2017 |